उदयपुर में सड़क हादसा, पूर्व पार्षद और भाजपा नेता हेमंत बोहरा का निधन

Update: 2026-02-08 11:30 GMT


उदयपुर। नगर निगम के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता हेमंत बोहरा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वार्ड 38 से पार्षद रह चुके बोहरा शनिवार रात सूरजपोल से सेक्टर तीन स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीएन कॉलेज से पहले गोविंदपुरा सुभाषनगर मार्ग पर पीछे से आई एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब दस पंद्रह बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बोहरा के सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात उनके सिर का ऑपरेशन किया गया। इलाज के दौरान रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बोहरा के निधन पर पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। बताया गया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर दो बजे किया जाएगा।

Similar News