भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 का द्वितीय चरण 21 मार्च से
उदयपुर, । सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में आयोजित श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव व महावीर जैन परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को विशेष तैयारी बैठक बापूबाजार स्थित परिषद के मुख्य कार्यालय एलबीएस सभागार में सम्पन्न हुई।
परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याण महोत्सव का द्वितीय चरण 21 मार्च से प्रारम्भ होगा। जिसमें जैन म्यूजिकल भक्ति तम्बोला, पीस वॉक, विशाल रक्तदान शिविर, अहिंसा व्यंजन प्रतियोगिता, भारतमाता पूजन, जैन गरबा एवं डांडिया, राजस्थानी नृत्य तथा विभिन्न महिला जैन संगठनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। 28 मार्च को देश के ख्यातिनाम भक्ति गायक विपिन पोरवाल (बैंगलार) अपने भक्ति गीतों से सभी धर्मावलम्बियों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि परिषद 29 मार्च को स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन करेगा। जिसमें स्थापना काल से रहे परिषद के पूर्व संयोजक गण स्व. भेरूलाल धाकड़, स्व. जसवंतलाल मेहता, स्व. महावीर प्रसाद मिण्डा को मरणोपरांत तथा देवेन्द्र छाप्या को समाज गौरव उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। इसी दिन जैन समाज की गौरवशाली परम्परा को अक्षुण रखने के उद्देश्य से उदयपुर समाज के आदर्श समाज की परिकल्पना विषय पर ख्यातनाम मोटिवेटर डॉ. राजेन्द्र लूंकड़ अपना उद्बोधन देंगे।
महावीर जयंती समारोह के संयोजक सुधीर चित्तौड़ा व विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि 31 मार्च मंगलवार को भव्य शोभायात्रा प्रात: 8 बजे नगर निगम प्रांगण से समाज सेवी एवं अखिल भारतीय ग्लोबल महासभा के अध्यक्ष जमनालाल हपावत के झण्डारोहण से प्रारंभ होगी। ध्वजा रोहण समारोह में शहर विधायक ताराचंद जैन, सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत व समाजसेवी सुरेश गुंन्देचा सहित समाज के विशिष्ठ श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहेंगे।
- यह रहेगा शोभायात्रा का मार्ग
महावीर जैन परिषद के सह संयोजक यशवंत आंचलिया व विनोद भोजावत ने बताया कि गर्मी के विशेष प्रकोप को देखते हुए शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से प्रारम्भ होकर सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट, भोपालवाडी, मोचीवाड़ा, सिंधी बाजार, मुखर्जी चौक, मार्शल चौराहा, सूरजपोल होते हुए पुन: नगर निगम प्रांगण में पहुंचेगी। जहां पर शोभायात्रा का समापन होगा।
- शोभायात्रा में 1008 दुपहिया वाहन रैली व झांकिया रहेगा मुख्य आकर्षण
महावीर जैन परिषद के सह संयोजक नरेन्द्र सिंघवी व जैन जागृति सेन्टर के अध्यक्ष अरूण मेहता ने बताया कि शोभायात्रा का आकर्षण 1008 दुपहिया वाहन रैली, 11 घोड़े, बैण्ड, 41 स्केटिंग वाले बच्चें, सामाजिक संदेश देती झांकियां, रथ, सप्तकिरण रथ आदि होंगे। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में जैन धर्मावलम्बी पुरुष श्वेत परिधान एवं महिला चुन्दड़ी में अपनी अगल छटा निखारेगी। शोभायात्रा के मार्ग में 108 स्वागत द्वार एवं 31 से अधिक स्थानों पर प्रभावना के काउंटर रहेगें। सबसे पीछे सफाई रथ भी व्यवस्था की दृष्टि से चलता रहेगा।
- शोभायात्रा के समापन पर होगी प्रभावना वितरित
भारतीय जैन संघटना उदयपुर के अध्यक्ष दीपक सिंघवी व महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी ने बताया कि शोभायात्रा के समापन पर नगर निगम प्रांगण में खण्डेलवाल दिगम्बर जैन संस्थान चित्रकुट नगर की ओर से शीतल ठण्डाई वितरित की जाएगी और दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत तथा अरिहंत गु्रप, डेवलपर्स के निदेशक सुरेश गुन्देचा (रत्नागिरी) परिवार की ओर से प्रभावना वितरित की जाएगी।
तैयारी बैठक में राजकुमार फत्तावत, कुलदीप नाहर, यशवंत आंचलिया, विनोद भोजावत, नरेन्द्र सिंघवी, अशोक कोठारी, दीपक सिंघवी, अरूण मेहता, सुधीर चित्तौड़ा, अरूण माण्डोत, मीना कावडिय़ा, सोनल सिंघवी, अंजली सुराणा, नीता छाजेड़, भूपेन्द्र गजावत, नितिन लोढ़ा, जितेन्द्र सिसोदिया, ललित कोठारी, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, नीतू गजावत, प्रिया झगड़ावत, रचिता मोगरा, कल्पना वस्तावत, श्याम नागोरी, महेन्द्र तलेसरा, विरेन्द्र महात्मा, जय चौधरी सहित कई समाज के श्रेष्ठीजन उपस्थित थे।
