राष्ट्रीय रोवर्स जम्बूरी में उदयपुर का दल बिखरेगा मेवाड़ की लोक संस्कृति की छटा
उदयपुर, । भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्त्वावधान में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेजर जबूरी का आयोजन 09 से 13 जनवरी 2026 तया दूधली. जिला बालोद, छत्तीसगढ़ राज्य में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय जम्बूरी में भाग लेने के उदयपुर जिले से 16 रोवर्स और 02 रोवर लीडर 18 सदस्यीय दल छत्तीसगढ़ पहुंचेगा।
उदयपुर जिले के इस दल में माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के 09 रोवर्स रोवर लीडर डॉ नारायण सिंह राव के नेतृत्व में तथा 53 वाँ रोवर उदय ओपन रोवर क्रू, भुवाणा तथा हैड क्वाटर रोवर ओपन क्रू के सीनियर रोवर मेट विशाल गुप्ता के नेतृत्व में शामिल होंगे। जिले के 18 सदस्यीय दल में शुभम मनारिया, प्रफुल्ल चौबीसा, मुकेश मेनारिया, प्रिंस जाट, पुनित मेनारिया, भावेश उदावत. प्रवीण हिरावत, रितिक मेनारिया, युवराज मेनारिया, दिव्यांश, ब्रिजबानी, मंगल सिंह यादव, विरेन्द्र सिंह चुण्डावत, निखिल साहूआर्य कुमार, शुभम नामा, कुलदीप वैष्णव, डॉ नारायण सिंह राव, विशाल गुप्ता शामिल है।
जिला संगठन आयुका स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुऐ बताया कि भारत स्काउट व गाइड के इतिहास में प्रथम बार राष्ट्रीय स्तर पर रोवर्स रेंजर्स को अपनी क्षमताओं के विकास तथा राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा का प्रदर्शन का अवसर प्रदान करने के उदेश्य को लेकर पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर रोवर रेजर जंबूरी का आयोजन छतीसगढ़ में किया जा रहा है।
पाण्डे ने बताया कि इस जम्बूरी में राजस्थान प्रदेश से लगभग 1000 रोवर रेंजर का दल राष्ट्रीय स्तरीय जंबूरी छतीसगढ़ में भाग लेगा। संपूर्ण भारत तथा पडोसी देशों से लगभग 18 हजार रोवर रेंजर विभिन्न राजकीय एवं निजि गहाविद्यालयो, विश्वविद्यालयों तथा स्कूलों से शिरकत करेंगे। उदयपुर जिले के रोवर्स राष्ट्रीय स्तर पर मेवाड़ की लोक संस्कृति, खान-पान, पहनावा, मिनरल्स, ग्लोबल विलेज डेवलपमेंट, जनजाति कार्निवल, मार्च पास्ट आदि का प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ायेंगे।