राजस्थान गौरव कवि योगेन्द्र शर्मा को मिला शब्दगंगा महाशिखर सम्मान

Update: 2025-11-05 10:06 GMT

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी। राजस्थान की साहित्यिक धरा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम फहराया है। शाहपुरा मूल के वर्तमान में भीलवाड़ा निवासरत सुप्रसिद्ध कवि और साहित्यकार योगेन्द्र शर्मा को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रतिष्ठित शब्दगंगा महाशिखर सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी मौलिक छंदबद्ध रचनाओं और साहित्यिक जगत में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि उन्नाव जैसे ऐतिहासिक और साहित्यिक नगर में पहली बार राजस्थान के किसी कवि को यह सम्मान प्रदान किया गया है, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

Similar News