जहाजपुर में ‘Sunday on Cycle अभियान 24 अगस्त को

Update: 2025-08-23 17:01 GMT

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) पुलिस रविवार 24 अगस्त को नगर में “Sunday on Cycle अभियान” आयोजित करेगी। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के लिए जागरूक करना है।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे थाना परिसर से होगी। यहां से पुलिस अधिकारी, जवान, स्कूली छात्र-छात्राएं और नगरवासी मिलकर साइकिल रैली निकालेंगे। यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः थाना कार्यालय पर संपन्न होगी।

थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि इस अभियान से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्रदूषण कम करने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न सिर्फ फिटनेस के लिए लाभदायक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नगर में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है और प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से इसमें शामिल होने की अपील की है।

Similar News