शौभायात्रा निकाली
By : bhilwara halchal
Update: 2025-10-06 17:05 GMT
बनेड़ा (ओमप्रकाश शर्मा) - श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा महाराजा अजमीढ जयन्ती के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार समाज द्वारा खारिया कुंड स्थित चारभुजा मंदिर से बैडबाजो के साथ शौभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा सदर बाजार ,चौखी बावड़ी, शितला माता चौक, पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड होते हुए। नया बस स्टैंड के पास स्थित नृसिंह गणेश मंदिर पहुच कर के सम्पन्न हुई। जिसमें स्वर्णकार समाज के महिला, पुरूष और बच्चे शामिल थे।