पीएम अक्षय स्मारक विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत छात्रों को वितरण किए किट

Update: 2026-02-11 15:10 GMT

 बनेड़ा (( KK Bhandari )) | पीएम अक्षय स्मारक राजकीय विद्यालय बनेड़ा में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत हेल्थ केयर के छात्रों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किट वितरण किए गए ।

मुख्य अतिथि लक्ष्मी लाल सोनी तथा विशिष्ट अतिथि प्रभु लाल खोईवाल के द्वारा कक्षा 10 के छात्रों को किट वितरण किए गए ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बसंत सामरिया ने की ।

अविनाश शर्मा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया वहीं   कविता बसीटा ने छात्रों को किट का उपयोग तथा महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य   बसंत सामरिया द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया । इस दौरान   मधुबाला मूंदड़ा, कमलेश चंद्र भाटिया तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

Similar News