विधायक बैरवा, प्रभारी सचिव, जिला कलेक्टर ने महुआ खुर्द ग्रामीण सेवा शिविर किया अवलोकन

By :  vijay
Update: 2025-09-18 18:28 GMT

बनेड़ा (( KK Bhandari )) विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेडा की ग्राम पंचायत महुआ खुर्द (पं. स. बनेडा) में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के विशेष उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का विधायक डॉ लालाराम बैरवा, प्रभारी सचिव, जिला कलेक्टर ने अवलोकन किया। विधायक बैरवा ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद कर उन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। तथा शिविर में लाभार्थियों को किट व योजनाओं के लाभ के प्रमाण पत्र वितरित किये।

इस दौरान प्रभारी सचिव राजन विशाल, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु, बनेडा उपखंड अधिकारी  कान्त व्यास, विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया, बनेडा प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, बनेडा भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, डीआर शंकर जाट, राजमल माली, कैलाश माली, पुषा लाल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, कर्मचारीगण, देवतुल्यजन उपस्थित रहे।

विधायक बैरवा चमनपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भी पहुंचकर अवलोकन किया ।

Similar News