सरदार नगर मे भादवी छट पर निकाली पदयात्रा

By :  vijay
Update: 2025-08-29 09:35 GMT

बनेड़ा :- उपखंड क्षेत्र के सरदार नगर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तृतीय विशाल पैदल यात्रा देव धाम ( शोभागपूरा चौराया ) से कल दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर पटेलाई,सरदार नगर पुरे गांव मे होते हुए खाखल श्याम मन्दिर पहुंची भगवान विष्णु के अवतार श्री देव नारायण जी के नीलाधर घोड़े के 1114 वा अवतार दिवस पर यह पैदल यात्रा निकाली गयी भोपा जी लक्ष्मण पूरी ने बताया की दादा भोज देव सेना द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी कल रात्रि 8:15 बजे खाकल श्याम मन्दिर से रवाना होकर सवाई भोज मन्दिर आसीन्द मे दोपहर 1 बजे सम्पन्न होंगी यात्रियों के लिए रास्ते मे अलग अलग जगह सरपंच प्रीतिनिधि मोहन लाल जाट व सत्यनारायण तेली द्वारा भोजन की व्यवस्था की गयी पुरे रास्ते मे महिलाओ सहित भक्त लोग नाचते जुमते चल रहें थे इस दौरान जमनेश गाडरी,सावर गाडरी,नन्द लाल माली,शिवा माली,पप्पू गाडरी,कमलेश माली,मुकेश पूरी,किशन गाडरी,मनोज गाडरी,जगदीश गाडरी,कैलाश गाडरी,सोनू तेली,लाला माली, सोहन गाडरी सहित दादा भोज देव सेना के कार्यकर्त्ता व महिलाए पैदल यात्रा मे शामिल हुई

Tags:    

Similar News