शाहपुरा-बनेड़ा स्टेट हाईवे पर सड़क हादसा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाई मानवता, घायलों को निजी एंबुलेंस से पहुँचाया अस्पताल

By :  vijay
Update: 2025-06-24 14:11 GMT


राजेन्द्र खटीक शाहपुरा!

शाहपुरा!शाहपुरा-बनेड़ा स्टेट हाईवे पर स्थित सरदार नगर के पास आज एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान संयोगवश भीलवाड़ा से कांग्रेस कार्यक्रम में शामिल होकर शाहपुरा लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम ने सड़क पर गिरे घायलों को देखकर तुरंत गाड़ी रुकवाई और घटनास्थल के पास से गुजर रही एक निजी एंबुलेंस को रोका। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने घायलों को भीलवाड़ा स्थित अस्पताल भिजवाया।

इस सहायता कार्य में शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष हनुमान वैष्णव, प्रधान चाड़ा, पूर्व यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ शिवराज आचार्य और इकबाल मंसूरी शामिल रहे। उनकी तत्परता और सहयोग से समय रहते घायलों को उपचार के लिए भेजा जा सका।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

Similar News