ठाकुर जी झूले सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर मानकुंड में, भक्ति मय हुआ बनेड़ा

By :  vijay
Update: 2025-09-03 17:59 GMT

बनेड़ा (( KK Bhandari )) जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर बनेड़ा में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर मानकुंड में ठाकुर जी ने जल विहार किया । बनेड़ा किले से ठाकुर जी बेवाण में विराजमान होकर ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ मुख्य बाजार से चौखी बावङी के रास्ते होकर पधारे और फिर बनेड़ा नगर के सभी मंदिरों से भी बेवाण साथ होकर एक साथ रेवाङीयो के रुप में शोभा यात्रा के साथ बनेड़ा की ऐतिहासिक धरोहर मानकुंड पर पहुंचे और जल विहार किया । मानकुंड पर ठाकुर जी की पूजा अर्चना व महाआरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया । सभी बेवान आने से पहले ही पुराने बस - स्टेण्ड और मानकुंड के आसपास के बड़ी संख्या में कस्बेवासी एकत्रित हो गए ।

मानकुंड पर ठाकुर जी का जल विहार काफी मनमोहक रहा । इस दौरान हल्की रिमझिम बारिश से मौसम और भी मनभावन हो गया ।

इस पावन अवसर पर रतन सिंह किशनपुरा और पूर्व सरपंच मुकेश अजमेरा सहित समस्त कस्बेवासी उपस्थित रहें । बनेड़ा थाना सीआई मूलचंद वर्मा भी पुलिस जाब्ते के साथ निरंतर व्यवस्थाओं पर नजरे बनाए हुए थे ।

Tags:    

Similar News