बनेड़ा में अनियंत्रित बाइक हादसा, वृद्ध घायल भीलवाड़ा रेफर

By :  vijay
Update: 2025-09-07 17:32 GMT

बनेड़ा। फैक्ट्री से अपने गांव बबराणा लौट रहे दो मोटरसाइकिल सवार आमली देवनारायण मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, रास्ते में विलायती बबूल की वजह से मोटरसाइकिल असंतुलित होकर खड्डे में जा गिरी।

हादसे में भंवर सिंह (60) पुत्र छितर सिंह एवं हजारी (40) पुत्र देवीलाल गाडरी घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस पायलट प्रकाश चंद्र कुमावत और कंपाउंडर रमेश चंद्र गुर्जर मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेड़ा लाए।

यहां डॉ. अजय कुमार ज्वाला एवं नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मण सिंह ने प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर घायल भंवर सिंह को उच्च संस्थान रेफर कर महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा भेजा गया।

Similar News