कबड्डी में कांटे की टक्कर के मुकाबले में होलिरड़ा ने सियाणा को एक पॉइंट से दी मात कबड्डी में कांटे की टक्कर के मुकाबले में होलिरड़ा ने सियाणा को एक पॉइंट से दी मात

Update: 2024-11-17 15:36 GMT

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में ग्राम वासियों के द्वारा आयोजित की जा रही रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता के सातवें दिन शनिवार रात्रि को पांच मुकाबले खेले गए । आयोजन कर्ता शंकरलाल जाट व सांवरमल जाट ने बताया कि बनकाखेड़ा गांव में रात्रि कालीन श्री देव कबड्डी प्रतियोगिता सीजन-2 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हो रही है, जिसमें सातवें दिन शनिवार रात्रि को पहला मुकाबला मेजबान बनकाखेड़ा बनाम चावंडिया के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान बनकाखेड़ा की टीम 3 पॉइंट से जीत दर्ज करते हुए । दूसरा मुकाबला बड़ला बनाम मंगरोप के बीच खेला गया, जिसमें बड़ला की टीम 6 पॉइंट से विजेता रही । तीसरा मुकाबला हलेड़ बनाम चंदेरिया के बीच खेला गया, जिसमें चंदेरिया की टीम ने 10 पॉइंट से जीत दर्ज की । चौथा मुकाबला रुपाहेली बनाम सियाणा चितौड़गढ़ के बीच खेला गया, उतार-चढ़ाव वाले इस मुकाबले में सियाणा की टीम 2 पॉइंट से विजेता बनी । पांचवां मुकाबला होलिरड़ा बनाम सियाणा चितौड़गढ़ के बीच खेला गया, कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में होलिरड़ा की टीम ने सियाणा को 1 पॉइंट हराया । मैच देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुच रहे हैं

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला