भारत करेगा प्रथम खो खो वर्ल्ड कप की मेजबानी

Update: 2024-12-16 10:36 GMT

इतिहास में पहली बार खो-खो के महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है और इसकी मेजबानी भारत द्वारा की जाएगी खो खो खेल की अगर हम बात करें तो इस खेल का जनक भारत को कहा जाता है इस खेल की शुरुआत भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर से हुई अगर इसकी उत्पत्ति की बात करें तो यह प्राचीन समय में राजा महाराजाओं के जमाने से चला आ रहा है पहले इस खेल को रथों के माध्यम से खेला जाता था खो खो कम से कम ईसा पूर्व 4वीं शताब्दी से खेला जा रहा है पहली बार 1936 के बर्लिन ओलंपिक में खो-खो को प्रदर्शित किया गया था पहली अखिल भारतीय खो खो चैंपियनशिप विजयवाडा आंध्र प्रदेश में आयोजित की गई थी पहली एशियाई चैंपियनशिप 1996 में कोलकाता मैं आयोजित की गई और हाल ही में 2023 में 34 वी एशियाई चैंपियनशिप असम राज्य में आयोजित की गई गोरतलब है कि अभी तक विश्व में 24 से 25 देश में खो-खो की राष्ट्रीय टीम हे खो खो की इस बढ़ते हुए रुझान और परिणाम के बदौलत भारत इस बार जनवरी में 2025 में खो-खो के विश्व कप का आयोजन दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने जा रहा है इस बार नए नियम के साथ खो-खो देखने को मिलेगा खो खो खेल प्रारंभ में मिट्टी पर खेला जाता था और आज हम सब इसको मेट पर देखेंगे यह लंबा सफर तय करने का श्रेय भारतीय खो खो महासंघ व सभी राज्यों के राज्य संघो को जाता है कि आज यह खेल भारत ही नहीं विश्व प्रख्यात हो चुका है विश्व कप में शामिल देशों की बात करें तो बांग्लादेश पाकिस्तान नेपाल भूटान ईरान इंडोनेशिया मलेशिया दक्षिण कोरिया श्रीलंका घाना दक्षिण अफ्रीका केन्या युगांडा इंग्लैंड जर्मनी नीदरलैंड पोलैंड यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका अर्जेंटीना ब्राज़ील पेरू ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड देश की टीम शामिल है इन सभी देशों में भारतीय कोचों के द्वारा खो-खो का प्रचार और प्रसार करके सिखाया गया इसीलिए आज हम खो-खो के विश्व कप को देखने को जा रहे हैं

*जिला खो खो संघ के पूर्व सचिव केसर सिंह बल्ला ने चर्चा के दौरान बताया कि भीलवाड़ा के खिलाड़ी राजस्थान ही नहीं भारत में अपनी छाप छोड़ते हे अपनी कला के बदौलत ओर खो खो के वर्ल्ड कप की बात करे तो दिल्ली में 60 खिलाड़ीयो (लड़के लड़कियों) का कैंप लगाया जा रहा है इन्हीं 60 खिलाड़ियों में से खो खो की वर्ल्ड कप टीम का चयन किया जाएगा इसमें राजस्थान के पांच खिलाड़ी भी शामिल है*

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला