चौथे दिन के मुकाबलों में ब्लास्टर्स, रॉयल्स और चैलेंजर्स की जीत

Update: 2024-12-25 18:41 GMT

जयपुर। एएमपीएल के आठवें स्ंकरण के चौथे दिन चार मुकाबले हुए। आयोजन सचिव, भगवान दास मंगल ने बताया कि पहले मैच में अग्रवाल फार्म ब्लास्टर्स ने मानसरोवर क्वींस को 9 विकेट से हराया जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच रहीं अंशु जैन रहीं जिन्होंने 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 29 गेंदों पर 50 रन बनाये। दूसरे मैच में देवी नगर रॉयल्स ने टोंक रोड स्टार्स को एक रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हराया जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच ज्योति रहीं जिन्होंने 3 चॉको और 3 छक्कों की मदद से 42 रन बनाये। आयोजन सह सचिव -सुनील फतेहपुरिया, मोहित मित्तल, श्रीमती रेखा अग्रवाल ने बताया कि लीग तीसरे मैच में अग्रवाल फार्म्स ब्लास्टर को सुभाष नगर सनरॉज़र्स के बीच हुआ जिसे ब्लास्टर ने वॉकओवर से जीत लिया। दिन का चौथा मैच में मालवीय नगर चैलेंजर्स ने निर्माण नगर राइडर्स को 22 रन से हरा दिया जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच संगीता रहीं जिन्होंने 5 चॉको और 1 छक्कों की मदद से 44 रन बनाये।r

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला