माघी मेले में चंडीगढ़ पोलो क्लब ने जीता एग्जीबिशन मैच

Update: 2025-01-11 18:31 GMT

चंडीगढ़। शनिवार को श्रीमुक्तसर साहिब में शुरु हुए माघी मेले में पोलो एग्जीबिशन मैच में चंडीगढ़ पोलो कल्ब (सीपीसी) ने जीत के साथ आजाग किया। टीम ने कर्नल तरसेम वड़ैच की अगुवाई वाली टीम को एक रोमांचक अंत में 2-1 से हराया। मैच के स्टार स्ट्राबेरी स्कूल, सेक्टर 26 के 15 वर्षीय अरमान वडिंग (जो कि राजनेता राजा वडिंग के बेटे हैं) रहे जिन्होंने पहले चक्कर (राउंड) के तीसरे मिनट में गोल दाग सीपीसी को बढ़त दिलवाई। सीपीसी का जश्न ज्यादा देर नहीं चला और कर्नल तरसेम वड़ैच ने आक्रमक खेल दिखाते हुए पांचवे मिनट में गोल कर पहले हाफ की स्कोरलाईन 1-1 की। दूसरे चक्कर में दर्शकों के व्यापक उत्साह के बीच दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया।

निर्णायक क्षण खेल के अंतिम मिनट में आया जब दिलप्रीत सिंह सिद्धू ने शानदार बैकहेंड शाट लगाकर सीपीसी को 2-1 से दिलाई। खराब मौसम के कारण पहले दिन केवल एक मैच ही होने के बावजूद भी इस आयोजन में खिलाड़ियों, घुडसवारी प्रेमियों और दर्शकों की ओर से व्यापक रुचि देखने को मिली।

इससे पूर्व मैच का उद्घाटन श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी तुषार गुप्ता ने पंजाब होर्स शो के अध्यक्ष सरबीरेन्द्र सिंह सिद्धू, पोलो केक स्थानीय दिग्गज खिलाड़ी राहुल सिद्धू और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और मेला आयोजकों की मौजूदगी में किया। उन्होंनें पंजाब की घुड़सवारी विरासत कौ वापिस लौटानें और युवाओं में इस खेल में रुचि लेने के लिए प्रेरित करने में ऐसी पहलों के महत्व पर बल दिया। मेले में पोलो मैचों का आयोजन पहली बार चंडीगढ़ पोलो क्लब करवा रहा है जिसका उद्देश्य मालवा क्षेत्र में इस खेल को प्रोमोट करना है।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला