IPL मुंबई इंडियंस: अगले मैच में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह
By : naresh
Update: 2025-04-06 13:42 GMT
मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से पूरी तरह उबर गए हैं और वह टीम के अगले मैच में खेलेंगे। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने पुष्टि करते हुए बताया कि बुमराह टीम के अगले के लिए उपलब्ध होंगे।