देविका श्रोत्रिय ने जीता स्वर्ण पदक

Update: 2025-04-26 10:11 GMT

आर वी बाक्सिंग एकेडमी की बॉक्सर देविका श्रोत्रिय ने 23 से 26अप्रेल, 2025 तक दौसा के पीएम श्री केन्द्रिय विद्यालय में आयोजित 54वीं जयपुर संभागीय स्तर केन्द्रिय विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाईनल में दौसा की बाक्सर को पराजित कर अन्डर-17आयु वर्ग के 50 से 52 वजन श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया l इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच राजेश कोली, विजय पारीक, कैलाश अन्छेरिया, मुकेश कोली, , क्षितिज कोली ने बधाई एवं शुभ कामनाएं प्रेषित की। देविका के पिता पूर्व पार्षद पंकज श्रोत्रिय ने बताया कि वह 10 वर्ष की आयु से ही कोच राजेश कोली और विजय पारीक से निरंतर बाक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही है।

Tags:    

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला