गुजरात की जीत के साथ आरसीबी और पंजाब भी प्लेऑफ में पहुंचीं, सुदर्शन-गिल के बीच रिकॉर्ड साझेदारी

Update: 2025-05-18 18:42 GMT

साई सुदर्शन और शुभमन गिल की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में पहुंच गई हैं। अब चौथे स्थान के लिए लड़ाई जारी है। रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवर में एक भी विकेट गंवाए बगैर 205 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Trending Videos

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

सुदर्शन और गिल ने मचाया धमाल

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई और अंत तक लय बरकरार रखी। दोनों के बीच 205 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। यह किसी भी ओपनिंग जोड़ी के द्वारा निभाई गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले गिल और सुदर्शन ने आईपीएल 2024 में 210 रन की साझेदारी निभाई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए यह गुजरात का दूसरा सबसे सफल रन चेज है

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला