शुभमन गिल बने भारतीय टेस्‍ट टीम के नए कप्‍तान

Update: 2025-05-24 10:10 GMT

बीसीसीआई ने शनिवार को शुभमन गिल के हाथों में भारतीय टेस्‍ट टीम की बागडोर सौंपी। 25 साल के शुभमन गिल भारतीय टेस्‍ट टीम की कप्‍तानी करने वाले 37वें खिलाड़ी बने। इंग्‍लैंड दौरे पर शुभमन गिल पहली बार भारतीय टेस्‍ट टीम की अगुवाई करेंगे।

बता दें कि 7 मई को रोहित शर्मा ने टेस्‍ट प्रारूप से संन्‍यास की घोषणा की थी। 38 साल के रोहित शर्मा के टेस्‍ट संन्‍यास के बाद खबरें उठी कि कौन कप्‍तानी की राजगद्दी पर कौन बैठेगा? शुभमन गिल इस रेस में सबसे आगे चल रहे थे और आखिरकार चयनकर्ताओं ने उनके ही नाम पर मुहर लगाई।

ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि वो 36 अन्‍य खिलाड़ी कौन हैं, जिन्‍होंने क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में टीम इंडिया की कमान संभाली।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला