Dhoni ने रिटायरमेंट पर दिया चौंकाने वाला बयान,: क्या ‘माही’ ने खेल लिया आखिरी मैच?

Update: 2025-05-25 19:20 GMT

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपने आईपीएल भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को और हवा दे दी है. उन्होंने न तो अपने संन्यास की घोषणा की और न ही अगले सीजन में वापसी की पुष्टि की. धोनी ने कहा कि वह इस फैसले के लिए समय का ‘लक्जरी’ इस्तेमाल करना चाहते हैं. रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीएसके ने अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज गुजरात टाइटंस (GT) को 83 रनों से करारी शिकस्त देकर अपने आईपीएल 2025 (IPL 2025) अभियान का शानदार अंत किया. आईपीएल 2025 सीएसके के लिए निराशाजनक रहा, क्योंकि वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी. चार जीत और 10 हार के साथ वे अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहे. हालांकि, सीजन के आखिरी मैच में उन्होंने गुजरात टाइटंस को हराकर अपने प्रशंसकों को खुश होने का मौका दिया. 

इस जीत के बाद सभी की नजरें धोनी के भविष्य पर टिकी थीं, लेकिन 43 वर्षीय इस दिग्गज ने साफ कर दिया कि वह जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेंगे. मैच के बाद प्रेजेंटेशन में धोनी ने अपने भविष्य पर कहा, ‘मेरे पास फैसला लेने के लिए 4-5 महीने का समय है, इसमें कोई जल्दबाजी नहीं है. शरीर को फिट रखना जरूरी है. आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है. अगर क्रिकेटर प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगें, तो कुछ तो 22 साल की उम्र में ही रिटायर हो जाएंगे.’ पूर्व भारतीय कप्तान ने आईपीएल के बाद अपनी योजनाओं का भी जिक्र किया.

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला