भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड की भी ठोस शुरुआत, ऐसा रहा दूसरा दिन

Update: 2025-06-21 18:33 GMT

लीड्स  रिषभ पंत (134) के शानदार शतक के बावजूद बेन स्टोक्स (66 रन पर चार विकेट) और जोश टोंग (86 रन पर चार विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को भारत की पहली पारी 471 रन पर सिमट गयी।इंग्लैंड ने चायकाल के समय तक एक विकेट खोकर 107 रन बना लिये थे। बेन डकेट (53) और ओली पोप (48) के बीच 103 रन की शतकीय भागीदारी हो चुकी थी। जसप्रीत बुमराह ने जैक क्राली (4) का विकेट पारी के पहले ही ओवर में चटका कर शानदार शुरुआत की थी मगर बाद में डकेट और पोप की जोड़ी ने इंग्लैंड को संभाल लिया।इससे पहले शुभमन गिल (147),यशस्वी जायसवाल (101) और पंत के शतक की बदौलत शनिवार को एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे भारत की पहली पारी को करारा झटका लगा जब लंच के 20 मिनट पहले एक के बाद एक मध्यक्रम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गये। भारत की पारी को समेटने में स्टोक्स और टोंग की भूमिका अहम रही। के एल राहुल (42) और रविंद्र जडेजा (11) के अलावा अन्य पांच बल्लेबाज अपने निजी स्कोर को दहाई के अंक तक पहुंचाने में असफल रहे। करुण नायर और जसप्रीत बुमराह तो अपना खाता भी नहीं खोल सके वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने एक एक रन का योगदान दिया।भारत ने अपनी पहली पारी के कल के स्कोर तीन विकेट पर 359 से आगे खेलना शुरु किया और कप्तान गिल (147) के साथ रिषभ पंत ने खेल के पहले सत्र की शुरुआत शानदार तरीके से की। दोनो बल्लेबाजों ने मैदान के चाराें ओर कई दर्शनीय शाट्स लगाये। दोनो के खेल को देख कर लग रहा था कि भारत एक विशाल स्कोर की पटकथा लिखने में सफल होगा। पंत ने इस बीच अपना अपने करियर का सातवों शतक छक्के के साथ पूरा किया।इंग्लैंड को आज पहली सफलता लंच के करीब 20 मिनट पहले मिली जब स्पिनर शोयब बशीर की गेद को उड़ाने के प्रयास में गिल डीप बैकवर्ड स्कैवयर लेग पर खड़े जोश टोंग के हाथों लपके गये। उन्होने अपनी शानदार शतकीय पारी में 227 गेंद खेलकर 19 चौके और एक छक्का लगाया। गिल के आउट होने के बाद करुण नायर बेन स्टोक्स की गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से एक्सट्रा कवर पर लपके गये। पोप ने फुटबाल के गोलकीपर की तरह हवा में उछल कर उनका कैच पकड़ा।एक छोर पर खूंटा गाड़ कर अंग्रेज गेंदबाजों की धुनायी कर रहे पंत को जोश टोंग ने पगबाधा आउट किया। पंत ने डीआरएस का इस्तेमाल किया मगर गेंद विकेट पर जा रही थी। पंत ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और छह छक्के जड़े। लंच से ठीक पहले भारत को सातवां झटका शार्दुल ठाकुर (1) के रुप में लगा। वह स्टाेक्स का चौथा शिकार बने।प्रदीप

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला