फहीम अशरफ के धमाकेदार छक्कों से पाकिस्तान ने नीदरलैंड को हराया

Update: 2026-02-07 09:20 GMT


कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान ने बेहद रोमांचक अंदाज में नीदरलैंड को तीन विकेट से शिकस्त दी। अंतिम दो ओवर में 29 रन की जरूरत थी, जब मुकाबला पाकिस्तान के हाथों से फिसलता नजर आ रहा था। इसी दौरान फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में तीन छक्के जड़कर मैच का रुख पलट दिया और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

18वें ओवर के बाद नीदरलैंड की पकड़ मजबूत मानी जा रही थी। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर फहीम अशरफ का कैच छूट गया, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने लगातार दो और छक्के लगाकर दबाव पूरी तरह नीदरलैंड पर डाल दिया।

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। नीदरलैंड के नौ बल्लेबाज कैच आउट हुए जबकि एकमात्र बोल्ड विकेट अबरार अहमद ने कॉलिन एकरमैन को आउट कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में सात विकेट खोकर 148 रन बना लिए। फहीम अशरफ ने 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन की निर्णायक पारी खेली। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 47 रन बनाकर मजबूत शुरुआत दी जबकि सईम अयूब ने 24 रन जोड़े। नीदरलैंड की ओर से पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त ने दो दो विकेट हासिल किए, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News