पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया:: पंजाब किंग्स क्वालिफायर-1 में पहुंचने वाली पहली टीम, मुंबई इंडियंस खेलेगी एलिमिनेटर; मैच रिपोर्ट

Update: 2025-05-26 18:36 GMT

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को आसानी से हरा दिया. श्रेयस अय्यर की टीम इस जीत के साथ ही आईपीएल पॉइंट टेबल के टॉप पर पहुंच गई है. पंजाब किंग्स को इस जीत का फायदा आईपीएल प्लेऑफ में मिलेगा. उसे अब क्वालीफायर वन मुकाबला खेलने को मिलेगा. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की खिताबी उम्मीद अब करो या मरो के फेर में फंस गई है. अब हार्दिक पंड्या की टीम को तभी ट्रॉफी मिलेगी, जब वह कम से कम तीन मैच जीतेगी.

आईपीएल 2025 में सोमवार को पंजाब किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हुआ. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया. मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 184 रन बनाए. जयपुर का सवाई मानसिंंह स्टेडियम बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है. ऐसे में 185 रन का लक्ष्य बहुत मुश्किल नहीं था. पंजाब किंग्स ने भी इसे हंसते-खेलते बना लिया. पंजाब की टीम ने यह मुकाबला 9 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से जीता.पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की. ओपनर प्रियांश आर्य (62) और प्रभसिमरन सिंह (13) ने 34 रन ने जोड़े. प्रभसिमरन पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर अश्वनी कुमार को कैच थमा बैठे. मुंबई इंडियंस इस विकेट का जश्न ज्यादा देर तक नहीं मना पाया क्योंकि मुंबई इंडियंस ने इसके बाद शतकीय साझेदारी कर डाली. तीसरे नंबर पर आए जोश इंग्लिस (73) और प्रियांश आर्य ने 109 रन जोड़कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की. प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिश के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. श्रेयस अय्यर ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत की औपचारिकता पूरी की.

भारत-इंग्लैंड पहला टेस्ट कब, सीरीज में होंगे कितने मुकाबले?

 

इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम अच्छी शुरुआत को नहीं भुना पाने के चलते 184/7 के स्कोर पर ठिठक गई. मुंबई ने एक समय 9.2 ओवर में एक विकेट पर 81 रन बना लिए थे. उस वक्त लग रहा था कि यह टीम 200 का स्कोर बनाएगी लेकिन मिडिलऑर्डर के लड़खड़ाने से ऐसा नहीं हुआ. मुंबई के लिए सबसे अधिक 57 रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए. ओपनर रियान रिकल्टन ने 27 और रोहित शर्मा ने 24 रन की पारी खेली. कप्तान हार्दिक पंड्या ने 26, नमन धीर ने 20 और विल जैक्स ने 17 रन बनाए.

30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी मुंबई

कह सकते हैं कि सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बैटर अपनी शुरुआत को लंबी पारी में नहीं बदल पाया. इससे मुंबई इंडियंस को बैटिंग में वो लय नहीं मिली जो 200 रन बनाने के लिए जरूरी होती है. मुंबई इंडियंस की टीम का यह आखिरी लीग मैच था. उसने अपने 14 में से 8 मैच जीते और 16 अंक के साथ चौथे नंबर पर रही. चौथे नंबर पर रहने वाली टीम 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी. उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा.

Tags:    

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला