मुंबई ने पलटी बाजी, 12 रनों से जीता मैच, दिल्ली की पहली हार

Update: 2025-04-13 18:04 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को आईपीएल-2025 में पहली हार का सामना करना पड़ा है। ये हार उसे अपने घर अरुण जेटली स्टेडियम में मिली है। मुंबई इंडियंस ने उसे 12 रनों से हरा दिया। मुंबई ने दिल्ली के सामने 206 रनों का टारगेट रखा था। दिल्ली एक समय तक मैच में अपनी पकड़ बना हुए थी, लेकिन तीन साल बाद वापसी करते हुए अर्धशतक जमाने वाले करुण नायर के आउट होने के बाद उसकी पारी लड़खड़ा गई और मुंबई ने पासा पलटते हुए मैच अपने नाम किया। दिल्ली की टीम 19 ओवरों में 193 रनों पर ऑल आउट हो गई।

नायर ने 40 गेंदों पर 12 चौके और पांच छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली। ये नायर का आईपीएल में सात साल बाद पहला अर्धशतक था। इससे पहले उन्होंने 2018 में आईपीएल में अर्धशतक जमाया था। नायर के आउट होने के बाद दिल्ली बैकफुट पर थी। हालांकि, आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम के रहने से टीम की उम्मीदें जिंदा थीं। लेकिन मुंबई ने इन दोनों को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ वाला करिश्मा नहीं दोहराने दिया। 19वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन रन आउट कर मुंबई ने मैच अपने नाम किया।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला