विद्यालयी अंडर 19 वर्ष छात्रा राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता: मेजबान राजस्थान ने 177 रन से जीत दर्ज की, वृंदा शर्मा ने खेली 101 रन की नाबाद पारी

Update: 2025-01-30 15:22 GMT

उदयपुर । एसजीएफआई द्वारा एमजीजीएस सुन्दरवास की मेजबानी में आयोजित विद्यालयी 19 वर्ष छात्रा की 68वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को कुल 12 लीग मुकाबले खेले गए। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ लोकेश भारती ने बताया कि बीएन कॉलेज खेल मैदान पर राजस्थान व आईपीएससी दिल्ली के बीच हुए लीग मैच में राजस्थान की टीम ने 177 रन से जीत दर्ज की। राजस्थान टीम में 101 रन बनाकर नाबाद रही वृंदा शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चौबीसा ने बताया कि टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएससी दिल्ली को 216 रन का लक्ष्य दिया जवाब में राजस्थान की घातक गेंदबाजी के चलते दिल्ली टीम 18 ओवर में मात्र 38 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। घातक गेंदबाजी करते हुए राजस्थान टीम में उदयपुर जिले की खिलाड़ी अल्पना रावत ने तीन ओवर में मात्र 6 रन देकर तीन विकेट झटके। वही हैप्पी कुमारी ने तीन ओवर तीन बॉल में मात्र सात रन देकर तीन विकेट और कीर्ति उपाध्याय ने चार ओवर में मात्र 11 रन देकर दो विकेट लिए।

दूसरी ओर दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और दिल्ली ने 71 रन से विजय प्राप्त की। आयोजन सचिव आशुतोष तुली ने बताया कि पंजाब और आंध्र प्रदेश के बीच हुए मुकाबले में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच मुकाबला में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच हुए मुकाबले में झारखंड, गुजरात और छत्तीसगढ़ के हुए मैच में छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और सीबीएसई डब्लूएसओ के बीच मुकाबले में सीबीएसई डब्लूएसओ विजेता रही। आयोजन समिति के गोपाल मेहता ने बताया कि उत्तर प्रदेश और केरल के बीच हुए मुकाबले में उत्तर प्रदेश, सीआईएससीई और हरियाणा के बीच हुए मुकाबले में हरियाणा, झारखंड और सीबीएसई डब्लूएसओ के मुकाबले में झारखंड, बिहार और तेलंगाना के बीच हुए मुकाबले में बिहार और दिल्ली और पंजाब के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली ने जीत हासिल की।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला