तीसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड ने भारत पर हासिल की 186 रन की बढ़त; स्कोर 540 के पार

Update: 2025-07-25 18:08 GMT

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चोथा मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। 3 दिन का खेल खत्म हो गया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में भारत पहली पारी में 358 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने बड़ी लीड हासिल कर ली है। तीन दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 544 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की कुल बढ़त 186 रन की हो चुकी है।

तीन दिन का खेल खत्म

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन खत्म होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 544 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 77 और लियाम डॉसन 21 रन बनाकर नाबाद हैं।

 

   सिराज ने वोक्स को किया बोल्ड

मोहम्मद सिराज ने क्रिस वोक्स को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 528 रन है। क्रीज पर बेन स्टोक्स की वापसी हुई है।

  जसप्रीत बुमराह को पहली सफलता

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैच में अपना पहला विकेट ले लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ का आउट किया। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने उनका कैच लिया। 19 गेंदों पर स्मिथ के बल्ले से 9 रन निकले। इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 515 रन है। डॉसन का साथ देने क्रीज पर क्रिस वोक्स उतरे हैं।

  इंग्लैंड को बड़ा झटका, जो रूट आउट

आखिकार जो रूट एक बड़ी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। रूट इस पारी में 150 रन बनाकर आउट हुए हैं। रूट का विकेट रविंद्र जडेजा ने झटका। वहीं इंग्लैंड का स्कोर 500 के पार हो चुका है।

  बेन स्टोक्स हुए रिटायर्ड हर्ट

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। उन्हें चलने में काफी परेशानी हो रही थी। इसकी वजह से रन नहीं भाग पा रहे थे। 116वें ओवर के बाद स्टोक्स ने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। वह 66 रन बनाकर खेल रहे थे। अब जो रूट का साथ देने के लिए जेमी स्मिथ क्रीज पर उतरे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 116 ओवर के बाद 4 विकेट पर 491 रन है। रूट 144 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की बढ़त 133 रनों की हो चुकी है।

Similar News