दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 225, कंबोज को मिला पहला इंटरनेशनल विकेट

Update: 2025-07-24 18:53 GMT

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने पर ओली पोप 20 जबकि जो रूट 11 रन बनाकर खेल रहे थे. सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और जैक क्रॉली ने क्रमश: 94 और 84 रन की पारी खेली. भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा और अंशुल कंबोज ने एक-एक विकेट चटकाया. भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे जिससे इंग्लैंड की टीम सिर्फ 133 रन पीछे है. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारी खेली.

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले का आज दूसरा दिन था। इंग्लैंड ने गुरुवार का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय ओली पोप 20 और जो रूट 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। फिलहाल इंग्लैंड भारत से 133 रन पीछे है। इससे पहले भारत की पारी 358 रन पर सिमटी थी।

डकेट-क्राउली बने भारत के लिए मुसीबत

जैक क्राउली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को पहली पारी में शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने क्राउली को अपना शिकार बनाया। वह 113 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला खेल रहे बेन डकेट ने अंशुल कंबोज को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 13 चौके की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वह छह रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। दिन का खेल समाप्त होने तक ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

264/4 से शुरू हुआ था दिन का खेल

दिन का खेल 264/4 के स्कोर से शुरू हुआ था। उस वक्त रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर 19-19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पहले सत्र में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए जडेजा को आउट कर दिया। वह 20 रन बना पाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए वाशिंगटन सुंदर ने शार्दुल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई। शार्दुल को बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। वह 88 गेंदों में 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

पंत ने अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद की वापसी

शार्दुल के बाद बल्लेबाजी के लिए चोटिल ऋषभ पंत आए। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के शुरुआती दिन पंत चोटिल हो गए थे। उस वक्त वह 37 के स्कोर पर थे और रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। हालांकि, दूसरे दिन पंत की एक बार फिर मैदान पर वापसी हुई और उन्होंने 71 गेंदो में अपने टेस्ट करियर का 18वां पचासा पूरा किया। दर्द से कराहने के बावजूद पंत 75 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 54 रनों की शानदार पारी खेलने में कामयाब हुए। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में अंशुल कंबोज खाता भी नहीं खोल पाए जबकि बुमराह चार रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज पांच रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 58, केएल राहुल ने 46, साई सुदर्शन ने 61 और शुभमन गिल ने 12 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने पांच, जोफ्रा आर्चर ने तीन और क्रिस वोक्स व लियाम डॉसन को एक-एक विकेट मिला।

 

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: भारत में खेलने से इनकार के बाद ICC ने स्कॉटलैंड को दी जगह