लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से हराया:

Update: 2025-05-22 18:19 GMT

नई दिल्ली। लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने दमदार खेल के दम पर गुरुवार को गुजरात टाइटंस को उसके घर में 33 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने वाली लखनऊ ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए थे। गुजरात की टीम नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी।

लखनऊ की जीत के हीरो शतकवीर मिचेल मार्श रहे जिन्होंने 117 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 64 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और तीन छक्के मारे। गुजरात की तरफ से शाहरुख खान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 29 गेंदें खेलीं और पांच चौके के अलावा तीन छक्के मारे। 

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला