राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान…: डी गुकेश सहित 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 32 को अर्जुन अवार्ड

Update: 2025-01-02 11:19 GMT

खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान कर दिया। ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड के लिए मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार को चुना गया है।

इनके अलावा 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें 17 पैरा एथलीट हैं। सभी खिलाड़ियों को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा। 3 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।



लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए अर्जुन पुरस्कार पैरालंपिक खेलों में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत राजाराम पेटकर को दिया गया है। पेटकर ने 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में पैरालंपिक में 50 मीटर फ्रीस्टाइल पैरा-तैराकी में स्वर्ण पदक जीता था।

खेल मंत्रालय द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित होने के बाद भारतीय कोच और पूर्व निशानेबाज दीपाली देशपांडे ने कहा, मैं बहुत खुश हूं, यह सिर्फ मेरी उपलब्धि नहीं है बल्कि निशानेबाजों की उपलब्धि है, उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया और मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला