IPL: सनराइज़र्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकटों से हराया

Update: 2025-04-25 18:08 GMT

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 के 43वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार से चेन्नई की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। टीम को अब सभी पांच जीतने होंगे और दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। वहीं, हैदराबाद 9 में से 3 मैच जीतकर 6 अंक के साथ 8वें नंबर पर आ गई है।

शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। चेन्नई 19.5 ओवर में 154 रन पर ऑलआउट हो गई। जबाव में हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने 44 और कामिंडू मेंडिस ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। चेन्नई से नूर अहमद ने 2 विकेट झटके। खलील अहमद, रवींद्र जडेजा और अंशुल कंबोज को 1-1 विकेट मिला। इससे पहले, CSK से डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वहीं SRH से हर्षल पटेल ने 4 विकेट लिए।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला