भारत ने पाकिस्‍तान को एक बार फिर 6 विकेट से रौंदा, ;अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी

Update: 2025-09-21 18:49 GMT


 नई दिल्ली। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। उनके अलावा सैम अयूब (22), मोहम्मद नवाज (21), कप्तान सलमान आगा (17) और फहीम अशरफ (20*) ने योगदान दिया। भारत की ओर से शिवम दुबे सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की दमदार शुरुआत की बदौलत 18.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। गिल 28 गेंदों पर 47 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गए। वहीं अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों पर ताबड़तोड़ 79 रन ठोके।

कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता नहीं खोल पाए, जबकि संजू सैमसन ने 13 रन का योगदान दिया। अंत में तिलक वर्मा (30*) और हार्दिक पांड्या (7*) ने टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

 भारत की इस जीत में सबसे बड़ा हीरो बने अभिषेक शर्मा, जिन्हें उनकी धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: भारत में खेलने से इनकार के बाद ICC ने स्कॉटलैंड को दी जगह