IPL: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकटों से हराया

Update: 2025-04-30 18:20 GMT

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। टीम को पंजाब किंग्स (PBKS) ने 4 विकेट से हराया। पंजाब ने 191 रन का टारगेट 19.3 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 72 और प्रभसिमरन सिंह ने 54 रन की पारी खेली। चेन्नई 19.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। पंजाब ने चेन्नई को उसी के घर में लगातार तीसरे मैच में हराया है।

चेपॉक स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही पंजाब की ओर से पंजाब से युजवेंद्र चहल ने IPL में दूसरी बार हैट्रिक ली। उन्होंने 19वें ओवर में नूर अहमद (शून्य), अंशुल कंबोज (शून्य), दीपक हुड्‌डा (2 रन) और एमएस धोनी (11 रन) को आउट किया। चहल ने 2022 में कोलकाता के खिलाफ भी एक ओवर में 4 विकेट झटके थे। सैम करन ने 88 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 रन बनाए।

इस जीत से पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है, जबकि चेन्नई 4 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर है।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला