बारिश की भेंंट चढ़ा ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका मैच

Update: 2025-02-25 16:56 GMT

रावलपिंडी,  लगातार बारिश के कारण इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

सुबह से जारी बारिश के चलते ग्राउंड स्टाफ के पास भारतीय समयानुसार 1932 बजे के कट-ऑफ समय से पहले मैदान को खेलने योग्य बनाने का कोई मौका नहीं बचा जिसके बाद मैदान अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।

रोचक हुई सेमीफाइनल की जंग ग्रुप ए से सेमीफाइनल की दो टीमें तय हो गई हैं। भारत और न्यजीलैंड ने इस ग्रुप से चैंपियंस ट्रॉफी सेमी में जगह बना ली है। वहीं मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। दूसरी तरफ ग्रुप-बी में यह मुकाबला दिलचस्प हो गया है। दअसल, आज का मैच रद्द होने की वजह से दोनों की टीमों को आज 1-1 अंक मिला। इस तरह दोनों टीमों के दो-दो मैचों में अब कुल अंक 3 हो गए हैं। बेहतर रन रेट की वजह से साउथ अफ्रीका पहले और कम रनरेट के कारण ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। इसके बाद तीसरे पर इंग्लैंड और चौथे पर अफगानिस्तान है। इन दोनों ही टीमों ने अब तक एक-एक मुकाबला खेला है जिसमें उन्हें हार मिली है। इस मैच के रद्द होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम को थोड़ा फायदा हुआ है, वहीं इंग्लैंड और अफ्रीका के लिए करो या मरो की स्थिति पैदा हो गई है। यह भी पढ़े -आईपीएल 2025 दिल्ली कैपिटल्स ने मैथ्यू मॉट को सहायक कोच नियुक्त किया ऐसा है सेमी का समीकरण ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी का टॉपर बनने के लिए अपना आखिरी मैच जो कि अफगानिस्ता के खिलाफ खेला जाना है उसे जीतना होगा। इसके बाद उसके 5 अंक हो जाएंगे और वह सेमी में पहुंच जाएगी। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। सेमी में पहुंचने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना पड़ेगा। वहीं बात करें इंग्लैंड की तो उसे अभी दो मुकाबले खेलने हैं। उसका अगला मैच अफगानिस्तान और फिर साउथ अफ्रीका से होगा। यदि इंग्लैंड की टीम अपने बाकी के दो मैच जीतती है तो वह सेमी में पहुंच जाएगी और साउथ अफ्रीका बाहर हो जाएगी। अफ्रीका के सेमीफाइनल में पहुंचने की बहुत कुछ उम्मीद अब अफगानिस्तान के प्रदर्शन पर टिकी है। यदि अफगानिस्तान अपने बाकी बचे दो मैच जो कि उसे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेलने हैं वो जीत जाती है तो वह अंतिम चार में जगह बना लेगी। इसके बाद साउथ अफ्रीका इंग्लैंड से हार भी गई तो भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

https://www.bhaskarhindi.com/cricket/champions-trophy-2025-south-africa-vs-australia-group-b-semi-final-equation-afghanistan-england-cricket-news-1115759

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला