क्रिकेटर शमी को मिली जान से मारने की धमकी, ईमेल में फिरौती की मांग

Update: 2025-05-05 17:57 GMT

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसमें उन्हें जान से मारने की बात कही जा रही है. इस दौरान आरोपी की तरफ से एक करोड़ रुपए की मांग की गई है. अगर रकम नहीं दी जाती है, तो शमी की हत्या कर दी जाएगी. इस घटना की जानकारी के बाद शमी और उनके परिवार में काफी तनाव है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.दो बार आया धमकी भरा ई-मेल

जानकारी के मुताबिक, क्रिकेट मोहम्मद शमी को धमकी भरा ई-मेल रविवार, 4 मई को मिला था. इसके बाद दूसरा ई-मेल 5 मई, सोमवार को सुबह रिसीव हुआ, जिसके बाद मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने लिखित जानकारी देकर मामले शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद अमरोहा क्राइम ब्रांच मामले की छानबीन में जुट चुकी है.जांच में जुटा क्राइम ब्रांच

धमकी भरा ई-मेल राजपुत सिंधर के नाम से आया है, जिसमें आरोपी का नाम प्रभाकर बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में जल्द ही पता लगाया जाएगा. फिलहाल, क्राइम ब्रांच और अमरोहा पुलिस एक्टिव हो गई है और तकनीकी एक्सपर्ट से भी मदद ली जा रही है. इसके अलावा, पुलिस लोकेशन ट्रेस जैसी कार्रवाई शुरु कर दी है.

IPL खेलने में व्यस्त मोहम्मद शमी

फिलहाल, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से IPL खेलने में व्यस्त हैं. इस बार टीम ज्यादा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है. टीम ने अभी तक कुल 10 मुकाबलो में सिर्फ 3 में ही जीत हासिल की है, बाकी 7 मैचों में टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी है.

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला