निःशुल्क ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर 1 जून से

Update: 2025-05-25 05:27 GMT

भीलवाड़ा ।

जिला फुटबॉल संघ एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में 15 दिवसीय नि शुल्क ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर बालक व बालिका वर्ग का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर फुटबॉल मैदान पर किया जाएगा संघ के सचिव कैलाश चंद्र खटीक ने बताया कि हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी पांचवा नि शुल्क ग्रीष्मकालीन फुटबॉल शिविर का आयोजन किया जा रहा हे इस में 17 वर्ष तक के खिलाड़ी (बालक बालिका) भाग ले सकते हे गौरतलब हे कि प्रशिक्षण के पश्चात सभी खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार टीमों में विभक्त किया जाएगा व सभी चयनित टीमों के बीच एक फुटबॉल लिग का आयोजन किया जाएगा संघ के प्रवक्ता दीपक खींची ने विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया कि इस समर कैंप में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को संघ की ओर से टी शर्ट और विजेता उप विजेता टीमों को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया जाएगा साथ ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण 1 जून से 15 जून तक राष्टीय व डी लाइसेंस प्राप्त योग्य व प्रतिष्ठित फुटबॉल कोच लोकेश बुनकर व शंकर लाल जीनगर देंगे इस शिविर के आयोजन का मुख्य आधार हे कि आज के इस बढ़ते हुए आधुनिक युग में खिलाड़ियों को अलग प्रकार की नवीन व आधुनिक खेल तकनीक का पूर्ण रुप से ज्ञान देना उनकी स्किल्स पावर में इजाफा कर उनके खेल कौशल को ओर अधिक मजबूत करना और उनके खेल को नई ऊंचाई देना हे और इस शिविर से 30 खिलाड़ी ऐसे चयनित किए जाएंगे जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे इसके साथ ही खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शेखर बैरवा द्वारा किया जाएगा इस घोषणा में ओम प्रकाश काबरा कैलाश कोठारी सदीक पठान दुर्गेश जोशी भेरू जीनगर जगदीश बुनकर अनूप तिवाड़ी अमर सिंह राठौड़ मिथिलेश मारू चेतन शर्मा महेश शर्मा सिद्धार्थ पोरवाल आदि मौजद थे

Tags:    

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला