BCCI ने स्क्वायड का किया ऐलान: , IPL के बीच ही इंग्लैंड रवाना होगी भारत ‘ए’ टीम

Update: 2025-05-16 16:41 GMT

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए इंडिया ‘ए’ टीम की घोषणा कर दी है. टीम कैंटरबरी और नॉर्थम्प्टन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच और टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) के खिलाफ एक मैच खेलेगी. अभिमन्यु ईश्वरन टीम की अगुआई करेंगे, जबकि शुभमन गिल और साई सुदर्शन दूसरे मैच से पहले टीम में शामिल होंगे. 30 मई से शुरू होने वाले इस दौरे के लिए ध्रुव जुरेल को ईश्वरन का डिप्टी बनाया गया है. भारत ए दो मैचों में इंग्लैंड से भिड़ेगा. पहला मैच 30 मई को कैंटरबरी में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच 6 जून को नॉर्थम्प्टन में शुरू होगा.अभिमन्यु ईश्वरन बने कप्तान

यहां यह बताना जरूरी है कि अभिमन्यु ईश्वरन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. भारत ए टीम 13 जून को बेकेनहैम में सीनियर पुरुष टीम के साथ इंट्रा-स्क्वाड मैच खेलेगी. यह मैच लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत से सात दिन पहले होगा. शुभमन गिल अगले भारतीय कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं. उम्मीद है कि अगले हफ्ते मुंबई में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी.

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला