भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप में जीते चार पदक

Update: 2025-06-17 05:11 GMT

म्यूनिख,  भारत के निशानेबाजों ने जर्मनी के म्यूनिख में तीसरे आईएसएसएफ विश्वकप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो कांस्य सहित कुल चार पदक जीते।

इस टूर्नामेंट में भारत के 36 सदस्यीय दल ने भाग लिया। टूर्नामेंट की पदक तालिका में भारत तीसरे स्थान पर रहा। चीन पहले और नॉर्वे दूसरे स्थान पर रहे।गन फॉर ग्लोरी अकादमी में प्रशिक्षण ले रही दो बार की ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल श्रेणी में 231.2 अंक हासिल करते हुए कांस्य पदक के साथ भारत का पदक खाता खोला। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने इसी स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड के दौरान 635.9 का असाधारण स्कोर दर्ज करते हुए एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।

इसके अलावा राइफल निशानेबाज सिफ्ट कौर समरा ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में 453.1 के अंतिम स्कोर के साथ पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्नीस वर्षीय सुरुचि सिंह ने म्यूनिख में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 241.9 का स्कोर हासिल करते हुए अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता। अर्जुन बाबूता और आर्य बोरसे की शानदार जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में चीन की टीम पर 17-7 की शानदार जीत दर्ज करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।गन फॉर ग्लोरी के एक और होनहार एथलीट मैडेननी उमामहेश ने टूर्नामेंट में अपने कौशल का प्रदर्शन किया और 632.3 के स्कोर के साथ पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष आठ में स्थान पाने वाले एकमात्र भारतीय एथलीट बन गए।

महिला निशानेबाज वलारिवन ने कहा, “हम अपने देश के लिए कुछ जीतने के सपने को साकार करने के लिए प्रतिदिन प्रशिक्षण लेते हैं। मैं गन फॉर ग्लोरी सेटअप और विशेष रूप से कोच नेहा चव्हाण का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे उस खेल में उत्कृष्टता हासिल करने में मदद करने के लिए निरंतर मार्गदर्शन और मदद की, जिसे मैं बहुत प्यार करती हूं।”राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिए आईएसएसएफ विश्वकप 2025 का अगला आयोजन सितंबर में चीन के निंगबो में होगा।

Tags:    

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला