भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला, हार्दिक पांड्या हुए बाहर; रिंकू को मिला मौका

Update: 2025-09-28 14:18 GMT

  नई दिल्ली। India vs Pakistan Final Live Score: एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें पहली बार आमने-सामने हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हार्दिक पांड्या चोट की वजह से फाइनल से बाहर हो गए हैं।

इस मौजूदा टूर्नामेंट में भारत का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी है जहां उन्होंने दो बार पाक टीम को हराया है। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में भिड़ रहे हैं।




 

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद नवाज, हारिस रउफ, अबरार अहमद

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

  हार्दिक पांड्या हुए बाहर

सूर्यकुमार यादव ने उछाला सिक्का और सलमान आगा ने कहा हेड्स, सिक्का गिरा भारत के पक्ष में। भारत पहले गेंदबाजी करेगा। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पिच सख्त नजर आ रही है और विकेट खेल के लिए अच्छी है। भारतीय कप्तान ने कहा कि उनकी टीम के लिए मौके से अधिक महत्व उसी खेल को जारी रखना चाहते हैं। रिंकू सिंह और शिवम दुबे टीम में शामिल किए गए हैं।

  

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: भारत में खेलने से इनकार के बाद ICC ने स्कॉटलैंड को दी जगह