चार देशों के टूर्नामेंट के लिए भारतीय हॉकी जूनियर टीम घोषित

Update: 2025-05-17 14:28 GMT



नई दिल्ली,  अर्जेंटीना के रोसारियो में 25 मई से दो जून के बीच खेले जाने वाले चार देशों के टूर्नामेंट के लिये हॉकी इंडिया ने 24 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है।

इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा अर्जेंटीना, उरुग्वे और चिली भाग लेंगे। यह टूर्नामेंट दिसंबर में होने वाले एफआईएच हॉकी जूनियर महिला विश्व कप की तैयारी में अहम भूमिका निभायेगा। भारतीय टीम प्रत्येक देश के खिलाफ दो मैच खेलेगी। भारतीय टीम का नेतृत्व गोलकीपर निधि करेंगी जबकि फॉरवर्ड हिना बानो उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगी।

चयनित टीम में दूसरे गोलकीपर के रूप में एंजिल हर्षा रानी मिंज शामिल हैं, जबकि विद्याश्री वी को स्टैंडबाय के रूप में शामिल किया गया है।

रक्षात्मक इकाई में ममिता ओरम, लालथंटलुआंगी, मनीषा, पूजा साहू, पार्वती टोपनो, नंदिनी और साक्षी शुक्ला शामिल हैं। मिडफील्ड में प्रियंका यादव, अनीशा साहू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, खैदेम शिलेमा चानू, संजना होरो, सुप्रिया कुजूर और प्रियंका डोगरा होंगी, जबकि हुडा खान और मुनमुनि दास को स्टैंडबाय मिडफील्डर के रूप में सूचीबद्ध किया जाएगा। फॉरवर्ड लाइन में हिना बानो, सोनम, सुखवीर कौर, गीता यादव, लालरिनपुई, कनिका सिवाच और करमनप्रीत कौर शामिल हैं, जबकि सेलेस्टिना होरो को स्टैंडबाय फॉरवर्ड के रूप में नामित किया गया है।

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के कोच तुषार खांडेकर ने कहा, “ जूनियर विश्व कप के छह महीने हम इस टीम से अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की पहचान करना चाहते हैं। यह दौरा खिलाड़ियों को बहुमूल्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन और अनुभव प्रदान करेगा। लंबे समय में, हम उन्हें सीनियर टीम में आसानी से जाने के लिए भी तैयार कर रहे हैं। यह बदलाव तभी संभव है जब वे विश्व कप जैसे प्रमुख टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करें, जो इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण बनाता है।”

भारत अपने पहले मैच में 25 मई को चिली से भिड़ेगा।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला