लहराया भारत का परचम,: सीजन का बेस्ट भाला फेंककर अन्नू रानी ने जीता गोल्ड मेडल

Update: 2025-08-07 04:51 GMT

 भारत की महिला भाला फेंक की राष्ट्रीय रिकार्डधारी अन्नू रानी ने एक साल से अधिक समय बाद पहली बार 60 मीटर से लंबी थ्रो दर्ज करते हुए 8वें इंटरनेशनल वीस्लाव मानियाक मेमोरियल मीट में पहले स्थान पर रहीं।

यह प्रतियोगिता पोलैंड के श्जेचिन शहर में आयोजित की गई थी और यह व‌र्ल्ड एथलेटिक्स कांटिनेंटल टूर ब्रांज लेवल मीट का हिस्सा थी।

अन्नू  रानी  ने सीजन का बेस्ट भाला फेंका

अन्नू रानी (Annu Rani) ने 62.59 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने यह उपलब्धि अपने दूसरे प्रयास में हासिल की। उन्होंने प्रतियोगिता की शुरुआत 60.95 मीटर की थ्रो से की थी और छठे और अंतिम प्रयास में भी 60.07 मीटर की थ्रो की। यह प्रदर्शन उल्लेखनीय है, क्योंकि मई 2024 के बाद से अन्नू 60 मीटर के आंकड़े को पार नहीं कर पाई थीं।

Tags:    

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: भारत में खेलने से इनकार के बाद ICC ने स्कॉटलैंड को दी जगह