IPL 2025: दिल्ली बनाम पंजाब रद्द होने के बाद लखनऊ-बेंगलुरु मैच पर बड़ा अपडेट

Update: 2025-05-08 18:11 GMT

भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच गुरुवार (8 मई) को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच को रोककर रद्द करना पड़ा। इस बीच शुक्रवार (9 मई) को लखनऊ में होने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच पर बड़ा अपडेट सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार आईपीएल चैयरमैन अरुण धूमल ने जानकारी दी है कि अभी तक यह मैच होना तय है।

आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ सैन्य टकराव के बीच आईपीएल को ल को जारी रखने के बारे में फैसला करने से पहले सरकार के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल की स्थिति में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला मैच खेला जाना तय है।

 

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच रद्द

धर्मशाला में गुरुवार (8 मई) को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच को जम्मू और पठानकोट के नजदीकी शहरों में हवाई हमले की चेतावनी के बाद बीच में ही रद्द कर दिया गया। इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि आईपीएल आगे जारी रहेगा या नहीं।

 

 

‘ 

अरुण धूमल ने क्या कहा?

अरुण धूमल ने पीटीआई से कहा, “हम अभी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। यह एक उभरती हुई स्थिति है। हमें सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है। जाहिर है कि लॉजिस्टिक्स को ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लिया जाएगा।” लखनऊ में शुक्रवार को होने वाले मैच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हां, अभी यह होना तय है, लेकिन निश्चित रूप से परिस्थितियां बदल रही है और कोई भी निर्णय सभी हितधारकों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।” पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच क्यों हुआ रद्द, सामने आई यह जानकारी

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला