IPL 2026 मिनी ऑक्शन संपन्न, कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बरसा पैसा
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी के एतिहाद एरीना में संपन्न हो गया। इस ऑक्शन में कई बड़े और चौंकाने वाले सौदे देखने को मिले। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जबकि भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर ने भी रिकॉर्ड तोड़ सुर्खियां बटोरीं।
ऑक्शन की सबसे बड़ी बोली कैमरन ग्रीन के नाम रही। मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चली जबरदस्त होड़ के बाद आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। यह आईपीएल मिनी ऑक्शन के इतिहास की अब तक की सबसे ऊंची बोली मानी जा रही है।
इस ऑक्शन में कुछ बड़े नामों को निराशा भी हाथ लगी। ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क, भारत के पृथ्वी शॉ और न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉनवे अनसोल्ड रहे। वहीं अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीद लिया।
अनकैप्ड खिलाड़ियों ने इस बार ऑक्शन की तस्वीर ही बदल दी। राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था। इसी तरह स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर को भी चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इन दोनों सौदों के साथ कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।
वेंकटेश अय्यर के लिए भी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चली बोली के बाद आरसीबी ने सात करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा। क्विंटन डी कॉक को मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।
विदेशी खिलाड़ियों में मथीशा पथिराना पर भी बड़ा दांव खेला गया। उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर गुजरात टाइटंस के खेमे में सात करोड़ रुपये में पहुंचे।
रवि बिश्नोई के लिए राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अंत में राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।
इस मिनी ऑक्शन के बाद सभी टीमों ने अपने स्क्वाड को संतुलित करने की कोशिश की है। कुछ फ्रेंचाइजियों ने अनुभव पर भरोसा जताया तो कुछ ने युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों में भविष्य की संभावनाएं देखीं। अब आईपीएल 2026 के रोमांचक सीजन का इंतजार है, जहां ये सभी खिलाड़ी मैदान पर अपनी कीमत साबित करने उतरेंगे।
IPL 2026 मिनी ऑक्शन में बिकने वाले खिलाड़ी
क्रमांक खिलाड़ी टीम बेस प्राइज़ प्राइज़ देश
1 डेविड मिलर दिल्ली कैपिटल्स दो करोड़ 2 करोड़ बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका
2 कैमरन ग्रीन कोलकाता नाइट राइडर्स दो करोड़ 25.20 करोड़ ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया
3 वानिन्दु हसरंगा लखनऊ सुपर जायंट्स दो करोड़ 2 करोड़ ऑलराउंडर श्रीलंका
4 वेंकटेश अय्यर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दो करोड़ 7 करोड़ ऑलराउंडर भारत
5 क्विंटन डी कॉक मुंबई इंडियंस एक करोड़ 1 करोड़ विकेट कीपर दक्षिण अफ्रीका
6 बेन डाकेट दिल्ली कैपिटल्स दो करोड़ 2 करोड़ विकेट कीपर इंग्लैंड
7 फिल एलन कोलकाता नाइट राइडर्स दो करोड़ 2 करोड़ विकेट कीपर न्यूजीलैंड
8 जैकब डफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दो करोड़ 2 करोड़ गेंदबाज न्यूजीलैंड
9 मथीश पथिराना कोलकाता नाइट राइडर्स दो करोड़ 18 करोड़ गेंदबाज श्रीलंका
10 एनरिक नॉर्खिया लखनऊ सुपर जायंट्स दो करोड़ 2 करोड़ गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका
11 रवि बिश्नोई राजस्थान रॉयल्स दो करोड़ 7.20 करोड़ गेंदबाज भारत
12 अकील होसेन चेन्नई सुपर किंग्स दो करोड़ 2 करोड़ गेंदबाज वेस्ट इंडीज
13 आकिब नबी डार दिल्ली कैपिटल्स 30 लाख 8.40 करोड़ ऑलराउंडर भारत
14 प्रशांत वीर चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख 14.20 करोड़ ऑलराउंडर भारत
15 शिवंग कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 30 लाख 30 लाख ऑलराउंडर भारत
16 कार्तिक शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख 14.20 करोड़ विकेट कीपर भारत
17 मुकुल चौधरी लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख 2.60 करोड़ विकेट कीपर भारत
18 तेजस्वी सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स 30 लाख 3 करोड़ विकेट कीपर भारत
19 अशोक शर्मा गुजरात टाइटंस 30 लाख 90 लाख गेंदबाज भारत
20 कार्तिक त्यागी कोलकाता नाइट राइडर्स 30 लाख 30 लाख गेंदबाज भारत
21 नमन तिवारी लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख 1 करोड़ गेंदबाज भारत
22 सुशांत मिश्रा राजस्थान रॉयल्स 30 लाख 90 लाख गेंदबाज भारत
23 यश राज पुंजा राजस्थान रॉयल्स 30 लाख 30 लाख गेंदबाज भारत
24 प्रशांत सोलंकी कोलकाता नाइट राइडर्स 30 लाख 30 लाख गेंदबाज भारत
25 विग्नेश पुथुर राजस्थान रॉयल्स 30 लाख 30 लाख गेंदबाज भारत
26 पथुम निसांका दिल्ली कैपिटल्स 75 लाख 4 करोड़ बल्लेबाज श्रीलंका
27 राहुल त्रिपाठी कोलकाता नाइट राइडर्स 75 लाख 75 लाख बल्लेबाज भारत
28 जेसन होल्डर गुजरात टाइटंस दो करोड़ 7 करोड़ ऑलराउंडर वेस्ट इंडीज
29 मैथ्यू शॉर्ट चेन्नई सुपर किंग्स 1.50 करोड़ 1.50 करोड़ ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया
30 टिम सेफ़र्ट कोलकाता नाइट राइडर्स 1.50 करोड़ 1.50 करोड़ विकेट कीपर न्यूजीलैंड
31 मुस्तफ़िज़ूर रहमान कोलकाता नाइट राइडर्स 2 करोड़ 9.20 करोड़ गेंदबाज बांग्लादेश
32 दानिश मालेवार मुंबई इंडियंस 30 लाख 30 लाख बल्लेबाज भारत
33 अक्षत रघुवंशी लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख 2.20 करोड़ बल्लेबाज भारत
34 सात्विक देसवाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 30 लाख 40 लाख ऑलराउंडर भारत
35 अमन खान चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख 40 लाख ऑलराउंडर भारत
36 मंगेश यादव रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 30 लाख 5.20 करोड़ ऑलराउंडर भारत
37 सलिल अरोरा सनराइजर्स हैदराबाद 30 लाख 1.5 करोड़ विकेट कीपर भारत
38 रवि सिंह राजस्थान रॉयल्स 30 लाख 95 लाख विकेट कीपर भारत
39 सकीब हुसैन सनराइजर्स हैदराबाद 30 लाख 30 लाख गेंदबाज भारत
40 मोहम्मद इज़हार मुंबई इंडियंस 30 लाख 30 लाख गेंदबाज भारत
41 ओंकार तुकाराम सनराइजर्स हैदराबाद 30 लाख 30 लाख गेंदबाज भारत
42 कूपर कोनोली पंजाब किंग्स 2 करोड़ 3 करोड़ ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया
43 अमित कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 30 लाख 30 लाख ऑलराउंडर भारत
44 अथर्व अंकोलेकर मुंबई इंडियंस 30 लाख 30 लाख ऑलराउंडर भारत
45 प्रफुल हिंजे सनराइजर्स हैदराबाद 30 लाख 30 लाख गेंदबाज भारत
46 कीन्स फ्लूट सनराइजर्स हैदराबाद 30 लाख 30 लाख ऑलराउंडर भारत
47 सार्थक रंजन कोलकाता नाइट राइडर्स 30 लाख 30 लाख ऑलराउंडर भारत
48 दक्ष कमरा कोलकाता नाइट राइडर्स 30 लाख 30 लाख ऑलराउंडर भारत
49 सरफराज खान चेन्नई सुपर किंग्स 75 लाख 75 लाख बल्लेबाज भारत
50 लियाम लिविंगस्टोन सनराइजर्स हैदराबाद 2 करोड़ 13 करोड़ ऑलराउंडर इंग्लैंड
51 रचिन रवींद्र कोलकाता नाइट राइडर्स 2 करोड़ 2 करोड़ बल्लेबाज न्यूजीलैंड
52 आकाश दीप कोलकाता नाइट राइडर्स 1 करोड़ 1 करोड़ गेंदबाज भारत
53 मैट हेनरी चेन्नई सुपर किंग्स 2 करोड़ 2 करोड़ गेंदबाज न्यूजीलैंड
54 राहुल चाहार चेन्नई सुपर किंग्स 1 करोड़ 5.20 करोड़ गेंदबाज भारत
55 शिवम मावी सनराइजर्स हैदराबाद 75 लाख 75 लाख गेंदबाज भारत
56 बेन डुवारशुईस पंजाब किंग्स एक करोड़ 4.40 करोड़ ऑलराउंडर दक्षिण अफ्रीका
57 जॉर्डन कॉक्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 75 लाख 75 लाख विकेट कीपर इंग्लैंड
58 जोश इंग्लिश लखनऊ सुपर जायंट्स 2 करोड़ 8.60 करोड़ बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया
59 पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स 75 लाख 75 लाख बल्लेबाज भारत
60 जैक फोल्क्स चेन्नई सुपर किंग्स 75 लाख 75 लाख ऑलराउंडर न्यूजीलैंड
61 टॉम बेंटन गुजरात टाइटंस दो करोड़ दो करोड़ विकेट कीपर इंग्लैंड
62 एडम मिलने राजस्थान रॉयल्स 2 करोड़ 2.40 करोड़ गेंदबाज न्यूजीलैंड
63 कुलदीप सेन राजस्थान रॉयल्स 75 लाख 75 लाख गेंदबाज भारत
64 विक्की ओस्तवाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 30 लाख 30 लाख ऑलराउंडर भारत
65 पृथ्वी राज गुजरात टाइटंस 30 लाख 30 लाख गेंदबाज भारत
66 लुक वुड गुजरात टाइटंस 75 लाख 75 लाख गेंदबाज इंग्लैंड
67 विहान मल्होत्रा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 30 लाख 30 लाख गेंदबाज भारत
68 कनिष्क चौहान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 30 लाख 30 लाख ऑलराउंडर भारत
69 काइल जैमिसन दिल्ली कैपिटल्स दो करोड़ दो करोड़ गेंदबाज न्यूजीलैंड
IPL 2026 के लिए सभी टीमों का स्क्वाड
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शिमरॉन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा (चेन्नई से ट्रेड), सैम करन (चेन्नई से ट्रेड) और डोनोवन फरेरा (दिल्ली से ट्रेड)।
ऑक्शन - रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, रवि सिंह, कुलदीप सेन, एडम मिलने, बृजेश शर्मा, अमन राव
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन (राजस्थान से ट्रेड)।
ऑक्शन - अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, अमन खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, सरफराज खान, राहुल चाहार, जैक फोल्क्स
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफरर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड (गुजरात से ट्रेड), मयंक मार्कंडेय (कोलकाता से ट्रेड), शार्दुल ठाकुर (लखनऊ से ट्रेड)।
ऑक्शन - क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, वैशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद।
ऑक्शन - कूपर कोनोली, बेन डुवारशुईस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा (राजस्थान से ट्रेड)।
ऑक्शन - डेविड मिलर, बेन डाकेट, आकिब नबी डार, पथुम निसांका, पृथ्वी शॉ, काइल जैमिसन
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी।
ऑक्शन - शिवंग कुमार, सकीब हुसैन, सलिल अरोरा, ओंकार तुकाराम, अमित कुमार, प्रफुल हिंजे, कीन्स फ्लूट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक।
ऑक्शन - कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीश पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सेफ़र्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कमरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गुरनूर बराड़, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव और ग्लेन फिलिप्स।
ऑक्शन - अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, पृथ्वी राज, लुक वुड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम डार, अभिनंदन सिंह, और सुयश शर्मा।
ऑक्शन - वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर (मुंबई से ट्रेड), मोहम्मद शमी (हैदराबाद से ट्रेड)।
ऑक्शन - वानिन्दु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी,अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिश
