पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी के घर सब्बल लेकर घुसे बदमाश, 45 मिनट में ले गए लाखों का माल

Update: 2025-03-10 18:24 GMT

 इंदौर। शहर में पुलिस पेट्रोलिंग को लेकर बड़े-बड़े दावें किए जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी चोरी की घटना कम नहीं हो रही है। पूर्व अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी के घर लोहे की सब्बल लेकर बदमाशों ने धावा बोला और लाखों रूपये का माल चुराकर ले गए। दो आरोपित सुबह करीब छह बजे सब्बल से दरवाजा तोड़कर घुसे और करीब 45 मिनट तक अंदर ही रहे। बदमाश आभूषण के साथ ही कपिल देव सहित अन्य शख्सियत द्वारा दिए यादगार उपहारों को भी चुरा ले गए।

 

 

घटना के समय हिरवानी, उनकी पत्नी और बेटा भी घर में ही था। घर में दो लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घुसे थे। एक बदमाश जिस कमरे में हिरवानी सो रहे थे, उसके दरवाजे पर सब्बल लेकर खड़ा था।

गनीमत रही कि वह इस दौरान बाहर नहीं निकले। घर पर खटपट की आवाज भी आ रही थी, लेकिन उन्हें लगा कि बेटा जाग गया होगा। क्योंकि उसे बाहर खेलने के लिए जाना था।

पुलिस को नमिता पत्नी नरेंद्र निवासी सुखलिया ने बताया कि अज्ञात आरोपित ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और अलमारी में रखे जेवरात और नकदी चुरा कर ले गए।

जिस समय यह घटना हुई तब परिवार सो रहा था। रविवार सुबह साढ़े छह बजे नींद खुली तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ मिला।

Tags:    

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला