जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मोमी की बालिकाओं ने मारी बाजी

Update: 2025-09-09 10:07 GMT


गुरला (बद्री लाल माली) – ग्राम पंचायत गुरला में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोमी में 69वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का चार दिवसीय आयोजन सम्पन्न हुआ।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी रायपुर सहाड़ा, तथा अध्यक्षता में कारोई सरपंच भगवी लाल टेलर उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि थे कन्हैया गुर्जर, विशाल व्यास, नारायण माली, अंकुर त्रिवेदी, श्रवण पहलवान (प्रवक्ता आष्टे डू अखाड़ा राजस्थान), रामपुरी गोस्वामी (कुश्ती संयोजक)।

शारीरिक शिक्षक गिरिराज विश्नोई ने बताया कि सभी अतिथियों का साफा, माला और म्यूमेंटो देकर स्वागत किया गया। उपसरपंच गौरी शंकर माली सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोमी की बालिकाओं ने चैंपियनशिप जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। विशेष रूप से रूपा रेबारी का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। वहीं कृष्णा रेबारी, खुशी जाट, मंजु जाट, अनुसया लुहार, संतरा रेबारी, दुदिया रेबारी और राखी माली ने दूसरे स्थान प्राप्त किए।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: भारत में खेलने से इनकार के बाद ICC ने स्कॉटलैंड को दी जगह