प्राची गायकवाड ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक
By : naresh
Update: 2025-05-06 12:01 GMT
नयी दिल्ली, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के दूसरे दिन मंगलवार को महाराष्ट्र की प्राची ससिकांत गायकवाड ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (युवा महिला वर्ग) में स्वर्ण पदक जीता।
आज यहां दिल्ली स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में महिला वर्ग की निशानेबाजी स्पर्धा में प्राची ने 458.4 अंक के साथ स्वर्ण पदक, कर्नाटक की तिलोत्तमा ने 455.6 अंकों के साथ रजत और अनुष्का ने 445.7 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।