आईपीएल 2025: राजस्थान के गेंदबाजों ने किया चेन्नई को चित, चखा जीत का स्वाद

Update: 2025-03-30 19:07 GMT

अनुभवी बल्लेबाज नीतीश राणा की शानदार पारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स को छह रनों से हरा आईपीएल-2025 में जीत का स्वाद चख लिया है। अपने दूसरे घर गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। चेन्नई की टीम जवाब में छह विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी।

नीतीश राणा ने 36 गेंदों पर 10 चौके और पांच छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने 28 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक जमाया। चेन्नई के कप्तान ने 44 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके और एक छक्का मारा। 


चेन्नई को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। अभी तक फेल होते आ रहे राजस्थान के तूफानी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर रचिन रवींद्र को आउट कर दिया। वह खाता तक नहीं खोल सके। कप्तान गायकवाड़ ने राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर टीम को उभारने की कोशिश की। त्रिपाठी लय में लग रहे थे तभी वानिंदु हसारंगा की गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने उनका कैच लपक चेन्नई को दूसरा झटका दिया। वह 19 गेंदों पर 23 रन ही बना सके।

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में आए शिवम दुबे 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक चौका और दो छक्के मारे। पराग ने उनका शानदार कैच लपक राजस्थान को तीसरी सफलता दिलाई। ये विकेट भी हसारंगा के नाम गया। 11 साल बाद चेन्नई में वापसी कर रहे विजय शंकर छक्का मारने के बाद हसारंगा की गुगली को पढ़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। उन्होंने छह गेंदों पर नौ रन बनाए।राणा के आउट होने के बाद राजस्थान की पारी बिखर गई। नूर अहमद ने ध्रुव जुरैल को आउट किया जो तीन रन ही बना सके। हसारंगा चार रन बनाकर आउट हो गए। रियान पराग को तीक्षणा ने अपनी यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। जोफ्रा आर्चर को खलील ने खाता नहीं खोलने दिया। इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए कुमार कार्तिकेय एक रन बनाकर ही रन आउट हो गए। हेटमायर ने कुछ कोशिश की, लेकिन 16 गेंदों पर 19 रन बनाकर आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए।

चेन्नई की तरफ से खलील, नूर अहमद और पथिराना ने दो-दो विकेट लिए। अश्विन और जडेजा के हिस्से एक-एक विकेट आया।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला