राणा साँगा प्रीमियर लीग ; राठौड़ राइडर्स ने जीता खिताबी मुकाबला, साँगा सुपरकिंग्स रही उपविजेता ज

Update: 2026-02-01 14:33 GMT

भीलवाड़ा/ सुखाड़िया स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता राणा साँगा प्रीमियर लीग रविवार को   सम्पन्न हुई। समापन समारोह में   क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेन्द्र राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष विश्वबन्धु सिंह राठौड़ ने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राणा साँगा प्रीमियर लीग द्वारा विजेता टीम राठौड़ राइडर्स को 51,000 ₹, उपविजेता टीम साँगा सुपरकिंग्स को 31,000 ₹ व तृतीय स्थान पर रही जयमल लॉयन्स को 11,000 ₹ नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। साथ ही इस प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाले उत्कृष्ट खिलाडियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर व सर्टिफिकेट देकर नवाजा गया।

फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दर्शक दीर्घा में मौजूद खेलप्रेमियों ने अपनी पसंदीदा टीम व खिलाड़ियों के समर्थन में तालियाँ बजाकर व नारेबाजी से उनकी जमकर हौंसलाअफजाई की।

खिताबी भिड़ंत में तृतीय श्रेणी के लिए पहला टूर्नामेंट जयमल लॉयन्स व भीलवाड़ा वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें जयमल 6 विकेट से विजयी हुई। इसके बाद महामुकाबला राठौड़ राइडर्स व साँगा सुपरकिंग्स के मध्य हुआ। इस मैच को राठौड़ राइडर्स ने 4 विकेट से जीता।

राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मैच के दौरान मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में ओकेन्द्र राणा के साथ ही रघुनंदन सिंह कानावत, दिग्विजय सिंह खामोर, जोरावर सिंह बेलवा व मांगू सिंह मौजूद रहे। इससे पूर्व ओकेन्द्र राणा का पाँसल चौराहे के नजदीक स्थित एक होटल में   स्वागत - अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात क्षत्रिय युवाओं की एक टोली उनके साथ वाहन रैली के रूप में सुखाड़िया स्टेडियम तक पहुंची। जहाँ उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों सहित अन्य समाजजनों से मुलाकात की।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला