शाहपुरा मॉडल स्कूल ने तैराकी और कला उत्सव में लहराया परचम

Update: 2025-09-11 13:49 GMT

शाहपुरा@(किशन वैष्णव )राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 6 शाहपुरा द्वारा आयोजित 69वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 14 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परचम फहराया।मॉडल स्कूल की छात्रा निकिता चौधरी ने 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर बैक स्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीतते हुए ‘बेस्ट स्विमर’ का खिताब अपने नाम किया। तन्मय चौधरी ने 50 मीटर में गोल्ड, 100 और 200 मीटर में सिल्वर तथा रिले में सिल्वर पदक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। रिले प्रतियोगिता में प्रिंस खारोल, सूरज जाट, मयंक खटीक ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया।वहीं, कल्पना कहार ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में सिल्वर तथा 200 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीता। लक्षिता माली ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में सिल्वर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय में इन विजयी विद्यार्थियों का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सुवाणा में आयोजित कला उत्सव में विद्यालय के छात्र हार्दिक माहेश्वरी ने संगीत वादन में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: भारत में खेलने से इनकार के बाद ICC ने स्कॉटलैंड को दी जगह