राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता: शिव व्यायाम शाला पुर के पहलवानों ने लहराया परचम, सुमित और रोहित ने जीते गोल्ड

Update: 2025-08-18 17:13 GMT


पुर हलचल ,भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में शिव व्यायाम शाला पुर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित कुल 5 मेडल जीते। कुश्ती कोच कल्याण बिश्नोई ने बताया कि 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल में सुमित बिश्नोई ने गोल्ड, 70 किलोग्राम फ्री स्टाइल में रोहित प्रजापत ने गोल्ड, 53 किलोग्राम महिला वर्ग में सविता माली ने सिल्वर, 77 किलोग्राम ग्रीको रोमन में गोविंद बिश्नोई ने ब्रॉन्ज और 97 किलोग्राम ग्रीको रोमन में कुणाल बिश्नोई ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

गोल्ड मेडल विजेता सुमित बिश्नोई और रोहित प्रजापत 22 से 24 अगस्त तक झारखंड के रांची में होने वाली अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

व्यायाम शाला में उस्ताद जगदीश बिश्नोई, उगम चंद्र बिश्नोई, बालू लाल बिश्नोई, योगेश सोनी, पार्षद सूरज बिश्नोई, मुकेश बिश्नोई, चांदमल बिश्नोई, रामनिवास बिश्नोई, गोपाल बिश्नोई, दया शंकर आचार्य, रतन प्रजापत, अरुण बिश्नोई सहित अन्य ने पहलवानों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Tags:    

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: भारत में खेलने से इनकार के बाद ICC ने स्कॉटलैंड को दी जगह